Doodh Peene Ki Dua। दूध पीने की दुआ तर्जुमा के साथ जानें

Doodh Peene Ki Dua: क्या आप भी जानते हैं कि दूध हम सब के लिए एकमात्र ऐसी चीज है जो खाने और पीने दोनों को पूरी करती है इस के साथ साथ इसे पीने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है।

लेकिन क्या यह आप जानते हैं कि दूध पीने से पहले दूध पीने की दुआ पढ़ने से और फायदा होती है इसीलिए आप यहां पर दूध पीने की दुआ को जानेंगे जो बहुत ही उम्दा है।

तो आइए पढ़ते हैं आराम से याद करने की कोशिश करते हैं हमें भी पहले से याद नहीं है बस किताब से देख कर लिख रहे हैं और पढ़ कर याद करके दूध पीने से पहले जरूर पढ़िएगा नहीं तो क्या फायदा।

Doodh Peene Ki Dua

हमने यहां पर पूरे कायनात के मशहूर भाषाओं में दूध पीने की दुआ को लिखा है इसे फायदा यह होता है जिसकी जिस भाषा में पकड़ हो उसमें पढ़कर दुआएं देते हैं।

Doodh Peene Ki Dua In Hindi
Doodh Peene Ki Dua In Hindi

Doodh Peene Ki Dua in Hindi

अल्लाहुम्मा बारिक लना फ़ीहि व ज़िदना मिनहु.

Doodh Peene Ki Dua in Arabic

اَللّٰهُمَّ بَارِكْ لَنَا فِيْاِ وَ زِدٕنَا مِنْهُ

Doodh Peene Ki Dua in English

Allahumma Baarik Lanaa Feehi W Zeedna Minhoo.

Doodh Peene Ki Dua Ka Tarjuma

ऐ अल्लाह, हमारे लिए इसमें बरकत अता फरमा और हमें मजीद अता फरमा।

दूध कुरान ए पाक की रौशनी में

कुरान ए पाक की पारा 14 सूरह अन-नहल के 66 वां आयत में है की और तुम्हारे लिये चौपायों में निगाह हासिल होने की जगह है हम तुम्हें पिलाते हैं।

उस चीज़ में से जो उनके पेट में है गोबर व ख़ून के बीच में से ख़ालिस दूध गले से सहल उतरता पीने वालों के लिये – तर्जुमा कन्जुल ईमान।

तर्जुमा कन्जुल इरफ़ान – और बेशक तुम्हारे लिये मवेशियों में गौरो फिक्र की बाते हैं वो ये कि हम तुम्हें उन के पेटों से गोबर व ख़ून के दरमियान से ख़ालिस दूध यानी निकाल कर पिलाते हैं जो पीने वाले के गले से आसानी से उतरने वाला है।

दूध के बारे में दो फरमाने मुस्तफा

गाय का दूध पिया करो क्योंकि ये हर दरख़्त से गिजा हासिल करती है और इसमें हर बिमारी से शिफा भी है।

सभी को चाहिए कि दूध पीने से पहले एक मरतबा उपर लिखी दुआ पढ़ें, क्योंकि दूध के सिवा ऐसी कोई चीज है नहीं जो खाने और पानी दोनों ही जगह किफायत करे।

सिर्फ दूध में ही वो ने’मत है जो भूख व प्यास दोनो को रफ्अ यानी दूर करता है लिहाजा यह गिजा भी है और पानी भी क्योंकि भूख के साथ साथ प्यास भी बुझाता है।

हमारे प्यारे आका को दूध बहुत पसंद था

एक कौल के मुताबिक रसूले अकरम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम को पीने की चीजों में दूध बहुत पसंद था चुनान्चे बुखारी शरीफ में है।
सरकारे मदीना सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम को हदिय्ये में यानी गिफ्ट में दूध भेजा गया।

जिसे आप सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने अस्हाबे सुफ्फा अलैहीमूर रिजवान को भी पिलाया और खुद भी नोशे जान फ़रमाया यानी पिया।

आख़िरी शब्द

आपने इस पोस्ट में Doodh Peene Ki Dua पढ़ी, जो बहुत ही फायदेमंद है। उम्मीद है कि आप इसे याद कर चुके होंगे और इसे अपने जीवन में शामिल करेंगे। दूध पीने से पहले इस दुआ को पढ़ना न भूलें। अगर आपने ध्यान से पढ़ा है, तो आप इसके फायदों के बारे में भी जान गए होंगे।

यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट करके जरूर पूछें। हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। क्योंकि मेरा मकसद यही है कि आप जो पढ़ें, उसे समझें और अपने जीवन में लागू करें।

अगर आपको यह दुआ अच्छी लगा, तो इसे अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी इस दुआ का लाभ उठा सकें और इस वेबसाइट को बुकमार्क कर लें।

My name is Firdoush, and I am the Editor and Writer at Imanaze. I am a Sunni Muslim from Ranchi, India, with experience in teaching and writing about Islam since 2019. My work focuses on creating and sharing authentic Islamic duas and content aimed at pleasing Allah ﷻ and seeking His blessings.

2 thoughts on “Doodh Peene Ki Dua। दूध पीने की दुआ तर्जुमा के साथ जानें”

Comments are closed.